10 गुना तेज होगा वाई-फाई इंटरनेट
वाय-फाय इंटरनेट की अब एक ऐसी तकनीक आ रही है जो एलईडी बल्ब पर की रोशनी पर आधारित है। यह तकनीक वाय-फाय की अभी वाली तकनीक से 10 गुना ज्यादा तेज गति से इंटरनेट मुहैया कराती है। इस तकनीक को आॅरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिलकर इजाद किया है। वाय-फाय की यह एक WiFo नाम से आई ऐसी तकनीक है जो इंटरनेट को एलईडी बल्ब की रोशनी से यूजर के सिस्टम तक पहुंचाती है। रोशनी पर आधारित यह तकनीक फ्री स्पेस सिस्टम पर काम करती है। जिस किसी यूजर को अपने मोबाइल फोन, टैबलेट अथवा कंप्यूटर/लैपटॉप पर इस तकनीक के जरिए वाय-फाय इंटरनेट चलाना होता है उसे एलईडी बल्ब की रोशनी के संपर्क में रहना होता है। एलईडी बल्ब की रोशनी से वाय-फाय इंटरनेट मुहैया कराने वाली वायफो तकनीक के कई फायदे हैं। एक तो वाय-फाय इंटरनेट पहुंचाने के लिए काम में आने वाले उपकरणों का खर्चा बचेगा। दूसरा यह है कि यह अभी मिल रहे वाय-फाय सिस्टम से 10 गुना तेज गति से इंटरनेट आता है। WiFo इंटरनेट तकनीक इजाद करने वाले ऑरेगन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं में शामिल एसोसिएट प्रोफेसर थिन नगुयेन का कहना है इसके लिए पेटेंट हासिल किया जा चुका है। अब यह तकनीक जल्दी स्मार्टफोन्स टेबलेट्स और कंप्यूटर/लैपटॉप आदि में मुहैया कराई जाएगी।

No comments:
Post a Comment