Monday, July 8, 2019

मंगल पर विशाल भूमिगत झील!

मंगल पर विशाल भूमिगत झील!


मंगल पर पहली बार विशाल भूमिगत झील का पता चला है। इससे वहां अधिक पानी और यहां तक कि जीवन की उपस्थिति की संभावना पैदा हो गयी है. शोधकर्ताओं के अनुसार मंगल के हिमखंड के नीचे अवस्थित झील 20 किलोमीटर चौड़ी है. यह मंगल ग्रह पर पाई गई सबसे बडी वाटर बॉडी है.

जीवन की संभावना को लेकर बढ़ाई उत्सुकता

ऑस्ट्रेलिया के स्विनबर्न यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर एलन डफी ने इसे शानदार उपलब्धि करार देते हुए कहा कि इससे जीवन के अनुकूल परिस्थितियों की संभावनाएं खुलती हैं.मंगल अब ठंडा, बंजर और सूखा है लेकिन कभी यह गर्म और नमी वाला हुआ करता था। यह कोई 3.6 अरब साल पहले कई तरह के द्रवीय जल और झीलों का घर हुआ करता था। वैज्ञानिक अब के समय के पानी का संकेतों को पता लगाने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि ये खोज उस रहस्य की कुंजी हैं कि मंगल पर कभी जीवन था या नहीं या फिर यह आज जीवन के अनुकूल है या नहीं। हालांकि, इन झीलों का पानी पीने लायक नहीं है।

बर्फीली सतह के नीचे पानी

पानी कोई 1.5 किलोमीटर अंदर बर्फीली सतह के नीचे मौजूद है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञ इसको लेकर संदेह जाहिर कर रहे हैं क्योंकि यह बेहद ठंडा है और इसमें भारी मात्रा में नमक तथा मिनरल मौजूद हैं। तापमान संभवतः शून्य से नीचे हैं, लेकिन मैग्नेसियम, कैल्सियम और सोडियम के कारण यह द्रव के रूप में है। उधर, ऑस्ट्रेलियन ऐस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी के फ्रेड वाट्सन कहते हैं, 'यह असाधारण विशेषता वाली खोज है, इसने लाल ग्रह में जीवित ऑर्गैनिज्म की मौजूदगी की अटकलें बढ़ा दी हैं।' यह खोज यूरोपियन स्पेस एजेंसी के मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर ने रेडार इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल कर की है। इस अभियान को 2003 में लॉन्च किया गया था। इस टूल को मार्स ऐडवांस रेडार फॉर सरफेस ऐंड लोनोस्फेयर साउंडिंग कहा जाता है इसे सतह पर मौजूद पानी का पता लगाने के लिए तैयार किया गया था। 

No comments:

Post a Comment